सक्ती जिले में अब तक 18923 क्विंटल धान की हुई खरीदी*


*29 नवंबर के लिए 363 टोकन हुवे जारी*


         सक्ती 28 नवंबर 2024/ राज्य शासन के निर्देशन में प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी के महाअभियान की शुरुआत हो गई है। जिसके तहत सक्ती जिले में भी 14 नवंबर से धान खरीदी कार्य विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यस्थित ढंग से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य अंतर्गत जिले में अब तक कुल 18923.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 28 नवंबर 2024 को शाम 5 बजे तक की स्थिति में जिले के धान खरीदी केंद्रों में मोटा धान 2797.60 क्विंटल और सरना धान 1574 क्विंटल इस प्रकार 28 नवंबर को कुल 4371.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसी क्रम में 29 नवंबर को धान खरीदी कार्य के लिए जिले में 363 टोकन जारी हुवे है, जिसके तहत धान खरीदी कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689