सक्ती शहर की पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में आयोजित कर शहर के गुरुद्वारा भवन में लंगर का आयोजन किया गया।

 



इस अवसर पर लंगर कार्यक्रम में समाज बंधुओं सहित शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी गुरुद्वारे पहुँचकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया, तो वही पूज्य सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज द्वारा गुरु नानक जयंती के पर्व को गुरुद्वारा भवन में पखवाड़े के रूप में आयोजित किया गया, इस दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम संपन्न हुए तो प्रतिदिन पूजा-अर्चना के भी कार्यक्रम हुए इस अवसर पर सभी कार्यक्रमों में समाज के सभी वरिष्ठ जन, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागीता की,  15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर संध्या शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा में सिंधी पंचायत एवं सिक्ख समाज के परिजनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, शोभायात्रा में शहर की सामाजिक संस्था अग्रवाल समाज के द्वारा शोभायात्रा में शामिल बंधुओं का फूल माला एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689