*कमला हरी एवेन्यू में करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम संपन्न, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी एवं मंच महिला जागृति शाखा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने किया आयोजन*




सक्ती /  20 अक्टूबर को करवा चौथ के पावन पर्व पर शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित कमला हरी एवेन्यू में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने संयुक्त रुप से करवा चौथ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर जहां संस्थाओं की महिला सदस्यों ने उपस्थित होकर करवा चौथ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तो वहीं भारतीय संस्कृति की वेशभूषा में महिलाएं सज धज कर चौथ माता की पूजा अर्चना करते हुए करवा चौथ के इस अवसर पर सभी शामिल हुई, तथा इस दौरान आयोजक संस्थाओं के सदस्यों ने करवा चौथ के अवसर पर अर्क भी दिया ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय संयोजक बाल विकास श्रीमती अरुणा दिनेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला विंग की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती उषा आनंद अग्रवाल, श्रीमती गुड्डी अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल, श्रीमती रिंकी राधेश्याम अग्रवाल, श्रीमती मीना अकित अग्रवाल, श्रीमती दीप्ति अभिषेक सराफ, श्रीमती रुचि अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती सरोज अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती सोना अग्रवाल, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती सारिका अग्रवाल, श्रीमती सोना अग्रवाल, श्रीमती रश्मि अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल सहित काफी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहे ।  इस अवसर पर आगंतुक महिला सदस्यों के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया ।  इस दौरान बेस्ट वेशभूष, बेस्ट थाली, बेस्ट मेकअप सहित विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की गई थी इसके विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689