🌟अनुनय के विद्यार्थियों ने रंगोली और दीया सजाया🌟




       दीपावली के आगमन की प्रतीक्षा में 26 अक्टूबर, 2024 को अनुनय कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में उत्सव का माहौल बना रहा। दीपावली पर्व के स्वागत में, स्कूल में विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों के लिए दीया सजावट प्रतियोगिता, मिडिल कक्षाओं के लिए थाल सजावट प्रतियोगिता, और हाई व हायर सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल छा गया।


विद्यालय के संचालक योगेश साहू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इस पावन पर्व पर बच्चों ने अपनी कला और परंपराओं के प्रति समर्पण का परिचय दिया। 


दीया सजावट प्रतियोगिता में  मिस्ठी बरेठ, देवांश चौबे, शिखा सिदार, पीयूष जायसवाल, प्रियांश गवेल, सौम्या गबेल, हर्षित गवेल, कृष्णा साहू, उर्वशी जायसव, मिहिर गवेल, प्रिंसी देवांगन, खुशहाल साहू, रिया देवांगन, लावण्या गबेल, रोली देवांगन, चिराग देवांगन, आदर्श दास मानिकपुरी का दिया सजावट उत्कृष्ट रहा।थाल सजावट प्रतियोगिता में हनी जायसवाल, दिव्या देवांगन, अमित राठौर, शैली सिदार, पूजा बरेठ, जागृति जांगड़े, पूर्वी सिदार, तन्वी गबेल ने सर्वोत्तम थाल सजाए। रंगोली प्रतियोगिता में ममता राज और ग्रुप, भूमिका साहू और ग्रुप, भावना चौहान और ग्रुप, निकिता और ग्रुप, खुशी और ग्रुप, प्रेरणा और ग्रुप,  भास्कर और ग्रुप, आरती और ग्रुप, मानसी और ग्रुप, कनक और ग्रुप, श्रुजल और ग्रुप के मन भावन रंगोलिया ने स्कूल प्रांगण की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम को  सफल बनाने  में  ममता देवांगन, उमा पटेल, सीमा पटेल, मंजू साहू, राखी साहू, मोनिका पटेल, प्रमिला साहू,  कुमकुम सोनी,  सुमन देवांगन , लक्ष्मी यादव, नूतन देवांगन एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा यह प्रतियोगिता सफलता से कराई और उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689