मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा कराया गया कन्या भोज



 सक्ती शहर में मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा शारदीय नवमी के दिन दुर्गा पंडाल में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों को इक_ा कर कन्याओं का पूजन किया गया। समिति के सदस्यों ने पहले विधि विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की, उसके बाद कन्याओं का पूजन कर लाल चुनरी के साथ कई तरह के पकवान परोसे।

शहर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्र पर्व

शारदीय नवरात्रि के नवमी के दिन पूजा पंडाल से लेकर, घरों में विधि विधान से पूजन और हवन के बाद, कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। शहर में मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा बनाए गए पंडाल में कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां की प्रतिमा के सामने माथा टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। भंडारे में पहुंची देवी स्वरूप कन्याओं का भोग लगाया गया। 

शास्त्रों में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन को अत्यंत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है. नवरात्रि में देवी मां के सभी उपासक कन्याओं को मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। सनातन धर्म में सदियों से ही कन्या पूजन और कन्या भोज कराने की परंपरा चली आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689