*आबकारी विभाग सक्ती की कार्यवाही*




सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सर के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे सर के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-सक्ती में आबकारी विभाग की अवैध शराब धारण कर विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर दबिश की कार्यवाही की गई । इस तारतम्य में दिनांक 27.09.2024 को वृत्त सक्ती के ग्राम भुरसाडीह में रामू बसोड़ पिता कन्हैया के रहवासी मकान की विधिवत तलाशी में मकान के कमरे से  05 ली वाली प्लास्टिक जरिकेन व प्लास्टिक पन्नियों में भरी *6.2 ली महुआ शराब*  बरामद होने से 34(2) आब अधि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया । इसी तरह ग्राम किरारी में तरुण यादव पिता टेकलाल के रहवासी मकान की विधिवत तलाशी में  एक प्लास्टिक पन्नी में भरी *06 ली महुआ शराब*  बरामद होने से 34(2) आब अधि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।


            उक्त कार्यवाही में वृत्त सक्ती प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार  , आब. उप निरी. घनश्याम प्रधान, आब. आर रघुनाथ पैकरा , संजीव भगत ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा , बसंती चौधरी  व वाहन चालक कमलेश यादव का योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689