*देश में महिला सुरक्षा गारंटी कानून जरूरी - अर्जुन राठौर महिला सुरक्षा पर सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी तय करनी होगी





2012 निर्भया कांड के बाद भी नहीं रुके रेप की घटनाएं, 2012 से 2022 तक देश में लगभग 2 लाख रेप की घटनाएं होना चिंताजनक

सक्ति 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधान सभा प्रभारी शक्ति अर्जुन राठौर  ने  पश्चिम बंगाल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की घटना है उसके बाद भी लगातार नाबालिक बेटियों और महिलाओं  साथ  हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए कहा  9 अगस्त को पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्याकांड ने देश को फिर से एक बार फर से हिलाकर रख दिया है। देश भर में लोग इस घटना का विरोध कर रहे है, पीड़िता के लिए न्याय  की मांग कर रहे है जैसे देश को एक बार फिर से 2012 की दिल्ली निर्भया कांड की याद दिला दिया।  पश्चिम बंगाल की इस घटना के बाद भी उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, लुधियाना, आंध्रप्रदेश, सोनभद्र,  सिलीगुड़ी, भोपाल आदि में दस दिनों में अनेक महिलाओं, नाबालिक और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ भी रेप का मामला सामने आया है अभी तत्काल रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय बस स्टाप पर 50 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला आया है जो की अत्यंत शर्मिंदगी भरा है। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब और भी अधिक कठोर  कदम उठाने की आवश्यकता है, कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है,  महिला सुरक्षा गारंटी कानून बनाने की आवश्यकता है । इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा पर  पुलिस और पब्लिक, सरकार और समाज सब की जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता है तभी महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकेंगे अन्यथा हमारी बहन बेटियां यूं ही दरिंदगों की शिकार होते रहेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689