*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर और डीएफओ की उपस्थिति में सक्ती रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*





*कलेक्टर ने कदम और डीएफओ ने लगाया आम का पौधा*

*कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दिलाया संकल्प*

           सक्ती 6 जून 2024/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सक्ती रेंज अंतर्गत जिला पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री तोपनो ने इस अवसर पर कदम का पौधा और डीएफओ श्रीमती पांडेय ने आम का पौधा लगाया। इसके साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्प भी दिलाया। 

          विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी नहीं रह सकता। इनसे औषधियां भी मिलती हैं। पेड़ इंसान की जरूरत हैं, यह जीवन का आधार है। मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी यह अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करते हुवे उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। इसी प्रकार वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिवस मानव जाति को पर्यावरण के साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है और कार्बनडाईऑक्साईड कम होती है जिससे तापमान संतुलित रहता है। श्रीमती पांडेय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में भी बताया गया।

         कार्यक्रम में केरीबंधा और किरारी शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों तथा वन रक्षक ट्रेनिंग शाला सक्ती के प्रशिक्षु वनरक्षको द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता व पर्यावरण सम्बन्धी प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का भी आयोजन कर जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत परियोजना निदेशक श्री बी. पी. भारद्वाज सहित वन और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था वन परिक्षेत्र अधिकारी सक्ती सुश्री दीक्षा बर्मन एवं उनके स्टाफ द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689