*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ति जिला सक्ति में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया*



आज दिनांक 31.05.24 को जिला शक्ति के अंतर्गत सामु. स्वा. केंद्र सक्ति में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जिसमें लोगो को किसी भी प्रकार के नशे के शेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया और साथ में कार्यलयीन स्टॉफ सहित सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस संबंध में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रिया एक्का ने बताया कि इस वर्ष का थीम "बच्चों को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना है" तम्बाकू उद्योगो के द्वारा बच्चों को नशे के लिए आकर्षित कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तम्बाकू के शेवन से मुंह का कैंसर होता है, दाँत खराब होते है, आँख कमजोर होते है, ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है, तथा उच्च रक्त चाप कि समस्या होती है। तम्बाकू एवं धूम्रपान के शेवन से इंसान का फेफड़ा खराब हो जाता है तथा नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हॉस्पिटल स्टॉफ विनोद राठौर, शिव पटेल, नरेश कँवर, इला जायसवाल, पितर साहू, शिवकुमारी, संध्या सरकार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689