*लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत अनुपस्थित श्रेणी "अनिवार्य सेवाओं" हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की हुई बैठक*





        सक्ती, 01 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के दिशा निर्देशन में जिला सक्ती अंतर्गत अनुपस्थित श्रेणी "अनिवार्य सेवाओं" हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों का बैठक आयोजित किया गया। जिसके तहत आगामी सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अनिवार्य सेवाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु निर्वाचन आयोजन द्वारा पोस्टल बैलेट के द्वारा मतदान कराए जाने के निर्देश की विस्तृत जानकारी प्रदाय कर ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया तथा पोस्टल वोटिंग सेंटर एवं मतदान तिथि की जानकारी दी गयी।

      विदित हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन में अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदाय की जा रही है। निर्धारित 10 अनिवार्य सेवाओं में रेलवे, आयोग द्वारा प्राधिकृत मीडियाकर्मी, विद्युत, दूरसंचार सेवा, पोस्टल सेवा, दूरदर्शन, रेडियो, राज्य दुग्ध संघ/दुग्ध सहकारी समिति, स्वास्थ्य, एफसीआई को सम्मिलित किया गया है। उपरोक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्री मनीष मिश्रा सहित अनिवार्य सेवाओं के सभी विभागीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689