सेजस से अग्रसेन चौक तक गूंजा सेहत का संदेश, सक्ती में 'वर्ल्ड बाइसिकल डे' पर भव्य सायकल रैली संपन्न

 


 07 जून 2026 दिन रविवार को sunday on cycle के तहत world bicycle day special के अवसर पर जिला प्रशासन/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के द्वारा सायकल रैली का आयोजन सेजस सक्ती से अग्रसेन चौक , बुधवारी बाजार चौंक, राजापारा, शनि मंदिर, थाना परिसर होते हुए सेजस सक्ती में समापन हुआ। आज के सायकल रैली को सक्ती अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) के साथ सुश्री कावेरी मरकाम ,सक्ती भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री पद्मलोचन पटेल, नायब तहसीलदार जागृति आनंद, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश जायसवाल प्रभारी प्राचार्य , कराते संघ के जिला अध्यक्ष स्नेहाशीष डे, नेटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक भोग सिंह कंवर, कलेश्वरी साहू, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग का योगदान रहा । इस सायकल रैली में स्कूली बच्चे , अधिकारी , कर्मचारी सहित लगभग 260 व्यक्ति शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689