प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न



सक्ती, 10 जून। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधान सेवक के रूप में देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा सक्ती नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहे 

जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प की सफलता हेतु विशेष पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी तथा 10 जून 2026 को अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूर्ण करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रचा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत वर्षों में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य हुए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जांजगीर-चांपा सांसद माननीय श्रीमती कमलेश जांगड़े , भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल , सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक लाखन नामदेव सहित परमेश्वर साहू, आदित्य अग्रवाल, भुवन सोनी, पिंटू सिंघल, जगत शर्मा, मनोज सिसोदिया, संजय अग्रवाल, ललिता साहू,मोहन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी, युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य कोडके मौर्य,उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689