*आबकारी वृत्त डभरा में सुशासन तिहार पर प्राप्त शिकायत पर अवैध शराब व ताड़ी कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*


                   

                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09/06/26 को आबकारी वृत्त डभरा द्वारा *ग्राम मेढ़ापाली थाना डभरा* में *मिलेराम भारद्वाज पिता झाड़ूराम*  उम्र 54 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान के आंगन में *एक चढ़ी भट्टी में से प्लास्टिक पन्नी में 20 लीटर महुआ मदिरा व 20 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी 200 कि ग्रा महुआ लाहन* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया । सुशासन तिहार 2026 में प्राप्त शिकायत पर *ग्राम राधापुर थाना चंद्रपुर* में *कप्पला परमेश पिता चन्दाया* उम्र 34 वर्ष *साकिन मनीमद्दे जिला नालगोंडा राज्य तेलंगाना* हाल मुकाम राधापुर थाना चंद्रपुर के रहवासी मकान से *एक थैले में रखा 20 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 01-01 लीटर भरी छिंद पेड़ से निकाली ताड़ी कुल मात्रा 20 लीटर* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया  ।

                     उपरोक्त कार्रवाई वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब आर महेश निषाद , मुरलीधर नायक , आबकारी स्टाफ कमलेश यादव ,नगर सैनिक अंजू सिदार का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689