आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार




01 सट्टा में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल किमती 7000 रूपये तथा सट्टा पट्टी लिखा कागज, एवं नगदी रकम 510 रूपये एवं कुल जुमला 7510 रूपये जप्त।  

                     --------00--------

                         मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान के तहत लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में दिनांक 24.04.2026 के सायबर सेल के टीम के द्वारा जुर्म जरायम, माईनर एक्ट की कार्यवाही हेतु आदेशित होने पर ईलाका हाजा रवाना हुआ था, कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नंबर 11 सोंठी का सुन्दर दास महंत अपने घर के सामने कागज एवं मोबाईल में तथा सट्टा पट्टी अंक लिखकर रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन पर मुताबिक आदेश के रेड कार्यवाही हमराह स्टाफ एवं गवाह को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस तामिल कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया, जो सट्टा खेलने वाले पुलिस को आते देख भाग गये एवं सुन्दर दास महंत उपस्थित मिला जिसके पास एक नग मोबाईल कीमती 7000 रूपये, नगदी रकम 510 रूपये जुमला 7510 रूपये मिला, जिसे नाम, पता पूछने पर अपना नाम सुन्दर दास महंत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 सोंठी थाना सक्ती का निवासी होना बताया जिसे सट्टा खेलाने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो लिखित में कोई कागजात नहीं होना लिखकर दिया। आरोपी सुन्दर दास महंत के पेश करने पर एक नग मोबाईल कीमती 7000 रूपये, सट्टा पट्टी लिखा कागज, एक नग डाटपेन नगदी रकम 510 रूपये जुमला 7510 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी कृत्य अपराध धारा सदर 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम छ0ग0 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 24.04.2026 के 23.10 बजे विधिवत गिर० न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा गया। 

           उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सायबर सेल टीम के उप निरी० सी०पी० कंवर के हमराह प्र०आर० 298 शब्बीर मेमन, प्रेम सिदार, आर जितेन्द्र कंवर, कमलेश लहरे, अलेक्सियूस मिंज, दीपक साहू, एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689