*स्वस्थ सक्ती की दिशा में सशक्त कदम: कलेक्टर की उपस्थिति में सेजेस कसेरपारा में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ*



      सक्ती, 10 फरवरी 2026 //कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कसेरपारा सक्ती में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वयं फाइलेरिया का दवा खाकर इस अभियान का शुभारंभ करते हुए समस्त जिलेवासियों को भी फाइलेरिया (हाथीपांव) दवा सेवन के लिए प्रेरित किए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेजेस सक्ती के विद्यार्थियों को भी सामूहिक रूप से दवा सेवन कराया गया।

      राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने संबोधित करते हुए जिलेवासियों से अपील किया कि इस अभियान अवधि के दौरान सभी फाइलेरिया की दवा का अवश्य सेवन करें। जिससे फाइलेरिया मुक्त जिला का लक्ष्य हासिल किया जा सके। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों को सजगतापूर्वक इस अभियान में शामिल होकर दवा सेवन करने की अपील की साथ ही अपने आस पास के लोगो को भी हाथीपांव की दवा का सेवन करने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। जिससे फाइलेरिया मुक्त जिला के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता से इस अभियान को पूर्ण सफल बनाया जा सकता है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल ने संबोधित करते हुए बताया कि फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसके सेवन से इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के विकासखंडों को चिह्नित कर लगभग 4,95,618 लक्षित आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु दवा सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार व समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सक्ती जिला स्वस्थ, सुरक्षित एवं फाइलेरिया मुक्त बन सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी ओआईसी स्वास्थ्य विभाग श्री प्रीतेश सिंह राजपूत, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. पी.सी. कंवर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689