*37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में अनेक कार्यक्रम*

 



सक्ती। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। संयंत्र परिसर, वेदांता टाउनशिप और आसपास स्थित स्कूलांे में संचालित कार्यक्रमों से 3500 से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट बांधने, सुरक्षित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशीले पदार्थों के सेवन से बचने के महत्व से परिचित कराया गया।

सड़क सुक्षा माह के दौरान जागरूकता के लिए ड्राइव विथ ए सेल्फी प्वाइंट में अनेक भारी वाहन चालकों ने भाग लिया। व्हीएलसीटीपीपी संयंत्र परिसर में आने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष कक्षाएं एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। वाहन चालकों का अल्कोहल परीक्षण हुआ। टाउनशिप में महिलाओं और आसपास स्थित स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित हुई। मशीन गार्डिंग पर आधारित विशेष सुरक्षा संकल्प दिवस, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षा जागरूकता आदि अनेक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में व्हीएलसीटीपीपी और बिजनेस पार्टनर के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भागीदारी की। संयंत्र परिसर में सुरक्षा रैली आयोजित की गई जिसे व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने सुरक्षा संदेश में श्री पटेल ने व्हीएलसीटीपीपी के प्रत्येक सदस्य से सुरक्षा नियमों के पालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हम सब के लिए है। हम में से हर एक व्यक्ति सेफ्टी स्टीवार्ड है। हम अपने साथियों और परिवार के सदस्यों को 

यातायात नियमों से परिचित कराएं। कोई भी कार्य असुरक्षित परिस्थिति में न करें। हमें सुरक्षा को और भी मजबूत बनाना है। इस दिशा में हम सबको मिलजुल कर काम करना जरूरी है। श्री पटेल ने कहा कि सुरक्षा एक सामाजिक जिम्मेदारी है। दुर्घटना से व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। परिवार के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझते हुए हमें अपने प्रत्येक कार्य में सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए।


सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित अभियान की प्रतिभागियों ने खूब सराहना की।


वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689