धान का उठाव नहीं होने से खरीदी केन्द्रों में हो रही किसानों को परेशानी..




सक्ती। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी होने के बाद बंदोरा धान खरीदी केंद्र मालखरौदा, डभरा एवं  सक्ती जिले सहित ब्लाक के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव समय पर नहीं होने के चलते सोसाइटियों में रखे धान में सूखत आना शुरू हो गया है। खरीदी के 72 घंटे के भीतर धान का उठाव हो जाना चाहिए। समय पर धान का उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधको व सदस्यों के माथे पर चिंता मंडरा रही है। पिछले वर्ष उपार्जन केन्द्रों में आई सुखत की समस्या से कर्मचारियों, समिति प्रबंधकों को परेशान होना पड़ा था। यदि समय रहते धान परिवहन में तेजी नहीं आई तो सोसाइटियों मे सूखत से नुकसान की संभावना बढ़ने के आसार है।

विदित हो कि गत वर्ष धान खरीदी केन्द्रो में देरी से उठाव होने की वजह से शार्टेज की समस्या उत्पन्ना हुई थी। समितियों को शार्टेज की समस्या से जुझना पड़ा था। जिसकी वजह से कई समिति कर्मचारियों का वेतन का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। वही, शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव 72 घंटे के भीतर हो जाने चाहिए पर इसका  पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले साल समय पर धान का उठाव नहीं होने से बड़ी मात्रा में धान खराब हुआ था। 

     

              --------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689