10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही दिनांक 24/10/2024



श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर / डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, स‌ट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र मे मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 24.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मटमैला पीला रंग के एक बोरी मे कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री करने हेतु सुखापाली तरफ से पैदल डमरा की ओर जा रहा है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी लकेश्वर साहू पिता स्व. श्री श्यामसुन्दर साहू उम्र 31 वर्ष साकिन वार्ड नं. 12 डभरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 381/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 24.10.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र. आर. राजेन्द्र वारेन, आर मानसिंह कुर्रे, सुरज प्रताप का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689